पाकुड़, अप्रैल 8 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी 29 वर्षीय अरूप दास की चलती ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रविवार को पश्चिम बंगाल के राजग्राम स्टेशन के समीप हुई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरूप दास इलाज के लिए रामपुरहाट गए थे। वहां से वे हावड़ा-जमालपुर ट्रेन से पाकुड़ लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने अपने भाई और दोस्तों को घर आने की जानकारी दी थी। इसी बीच राजग्राम स्टेशन के पास चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। इधर घटना के बाद मृतक का मोबाइल स्विच ऑफ हो जाने से परिजन काफी परेशान हो गए थे। बाद में किसी के माध्यम से ट्रेन से ग...