हाथरस, अप्रैल 18 -- मुरसान। शनिवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। पहले महिला के दोनों पैर कटे। लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये तो यहां उसने दमतोड़ दिया।पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर हाथरस से मथुरा की ओर जा रही ट्रेन से दयालपुर के निकट महिला यात्री नीचे गिर गई। चोट लगने के कारण महिला अपने होश खो बैठी है और वह अपना नाम-पता भी नहीं बता पा रही है।हादसे के तुरंत बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। कई घंटे बाद महिला की पहचान रेवाड़ी हरियाणा निवासी 35 वर्षीय जूली पत्नी बंटी के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- संतुलन बिगड़ने से महिला की ट्रेन से गिरकर मौत पुलिस की माने तो महिला बिना बताए गाजियाबाद से निकल गई थी। जूली के पति बंटी ने बताया...