फिरोजाबाद, मई 28 -- लाइनपार थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन से गिरकर प्रयागराज निवासी एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त होने पर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां समाचार लिखे जाने तक परिजन नहीं पहुंचे। आलमपुर जारखी के पास बुधवार देर रात 25 वर्षीय युवक चलती ट्रेन से गिर गया। जिसके चलते उसके शरीर पर काफी चोट आई है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पटरी पर शव पड़ा देखा तो भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। मृतक की जेब से आधार कार्ड और मोबाइल निकला है।थाना प्रभारी रमित कुमार आर्य ने बताया कि मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है। उ...