चलती ट्रेन से गिरकर गोंडा का युवक घायल
लखीमपुरखीरी, मई 28 -- लखीमपुर। थाना मैगलगंज क्षेत्र के चपरतला रेलवे ट्रैक के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि शाहजहांपुर से गोंडा जा रही ट्रेन से भीड़ और संतुलन बिगड़ने के कारण युवक नीचे गिर गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां भेजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान सुभाष (22) पुत्र अशोक निवासी ग्राम गौसरवा थाना तरबगंज जनपद गोंडा के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में रेलवे जंक्शन पर घायल मिला शाहबाद का युवक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.