फतेहपुर, जून 18 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना के कंसपुर गुगौली रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह चलती ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय त्रिभुवन निवासी धर्मपुरा थाना सतपुरा जिला बलिया, ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह ट्रेन के गेट के पास बैठे थे। इसी दौरान कंसपुर गुगौली रेलवे स्टेशन के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कुछ दूरी पर ट्रेन रुकने पर साथ यात्रा कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...