महाराजगंज, जून 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली रोजगार के सिलसिले में जा रहे महराजगंज का एक युवक हादसे का शिकार हो गया है। गाजियाबाद के पास चलती ट्रेन से वह नीचे गिर गया। काफी देर बाद दोस्तों की सूचना पर रेल कर्मियों ने उसकी तलाश की और गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। देर रात परिजनों को इस हादसे की सूचना फोन से मिली तो यहां कोहराम मच गया।

घटनास्थल का विवरण कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी भारत खंड निवासी तीन युवक रोजगार के लिए दिल्ली जा रहे थे। गाजियाबाद के पास चलती ट्रेन से एक युवक अचानक नीचे गिर गया। साथ गए दो युवकों ने विवेक विहार रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। रेल कर्मचारी ने गाजियाबाद रेलवे अधिकारियों को सूचना देने को कहा। इसके...