चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवती गिरकर घायल
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 5 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-तीन पर सोमवार दोपहर को चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवती नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद एमएमजी अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी रामू यादव अपनी पत्नी सरोज यादव और बेटी रिया के साथ गाजियाबाद से दिल्ली कैंट जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। दोपहर करीब दो बजे के पास ट्रेन में चढ़ते समय रामू और उनकी बेटी रिया तो कोच के अंदर चढ़ गए लेकिन मां सरोज यादव प्लेटफार्म पर ही रह गई।इस दौरान रिया की नजर प्लेटफार्म पर खड़ी मां पर पड़ी। घबराहट में उसने चलती ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास किया और प्लेटफार्म पर गिर गई। इसके बाद ट्रेन मैनेजर ने तुरंत स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी, जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.