चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक की मौत
इटावा औरैया, जून 21 -- इटावा। शनिवार रात इटावा जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक युवक की मौत हो गई। वह राजस्थान में आयोजित नाविक जीडी की परीक्षा देकर कोटा-पटना एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहा था। हादसे का पूरा घटनाक्रम स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के भिंड के भीमनगर निवासी 24 वर्षीय कृष्णकांत ओझा कोटा-पटना एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। देर रात करीब 2:30 बजे ट्रेन इटावा जंक्शन पर रुकी थी। बताया गया कि यात्रा के दौरान वह ट्रेन में सो गया था। इसी बीच ट्रेन निर्धारित ठहराव के बाद आगे बढ़ने लगी। ट्रेन के चलने के दौरान उसकी आंख खुली तो वह जल्दबाजी में अपना बैग लेकर नीचे उतरने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से गिरकर नीचे आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.