चित्रकूट, मार्च 15 -- मानिकपुर, संवाददाता। जंक्शन स्टेशन में सुपरफास्ट एक्सप्रेस की रफ्तार धीमी होने पर उतरने का प्रयास कर रही महिला मुसाफिर अचानक पैर फिसलने से ट्रैक पर आ गई और ट्रेन की चपेट में आने से उसका हाथ कट गया। आनन-फानन उसे सीएचसी से रेफर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिहार के आरा जनपद के बिहटा निवासी सुजीत की 33 वर्षीया पत्नी रिंकी अपने दो बच्चों शुभम व सोनाली के साथ सफर कर रही थी। सुजीत मुंबई में रेलवे में ही टीटी के पद पर तैनात है। बताते हैं कि इन सभी को प्रयागराज के छिवकी स्टेशन से दानापुर बिहार जाने वाली ट्रेन में सवार होना था। लेकिन रिंकी गलती से अपने दोनो बच्चों के साथ दानापुर से अहमदाबाद जा रही नॉनस्टाप ट्रेन के एसी कोच में रविवार को सुबह सवार हो गई। ट्रेन सुबह करीब नौ बजे जब मानिकपुर ज...