चलती ट्रेन से उतरने के दौरान चपेट में आया युवक, मौत
भागलपुर, सितम्बर 2 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। कटिहार-बरौनी रेलखंड पर स्थित नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ट्रेन संख्या 13281 (डिब्रूगढ़-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस) से हुई है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन मंगलवार को नारायणपुर स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान युवक ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था। इसी क्रम में वह ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर स्टेशन पर ऑन ड्यूटी रेल पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक से शव को हटवाया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड की फोटो कॉपी के आधार पर उसकी पहचान खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के मड़ैया पिपरालतीफ गांव निवासी मो. अकबर के पुत्र अफताब (22) के रूप में हुई। मौजूद लोगों के अनुसार तलाशी के दौरान उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.