कानपुर, फरवरी 3 -- मंगलवार को चलती ट्रेन से उतरते समय एक युवक प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच गिर गया। आरपीएफ ने युवक का हाथ खींचकर बाहर निकाला। युवक ने अपना पता व नाम भदोकर जिला रायबरेली निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह बताया है। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि ट्रेन संख्या 12403 लालगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफार्म एक से रवाना हुई तो युवक उससे उतरने का प्रयास करने लगा। वह फिसलकर ट्रेन व प्लेटफार्म बीच में खाली जगह में गिर गया। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल संतोष कुमार ने युवक का हाथ पकड़ कर बाहर खींचा। युवक ने बताया कि वह रायबरेली जा रहा था, गलती से दूसरी ट्रेन में चढ़ गया। ट्रेन चली तो उतरने के प्रयास में गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...