चलती ट्रेन में रखे ट्राली बैग से आ रही थी बदबू, खोला तो अंदर टुकड़ों में मिला शव, आगरा से चेन्नई तक जांच
आगरा हिन्दुस्तान, अगस्त 5 -- आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच से लावारिस हालत में मिले ट्रॉली बैग के अंदर से एक अज्ञात पुरुष के शव के टुकड़े (अंग) बरामद हुए। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस की टीमें बैग को ट्रेन में रखने वाली जगह की सबसे पहले तलाश में जुटी है। ऐसे में रास्ते के सभी स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी हो रही है। आगरा से चेन्नई तक जांच की तैयारी है। बैग से बदबू आने के बाद यात्रियों की सूचना पर पुलिस कोच में पहुंची थी। शव की हालत से ऐसा लग रहा है कि उसे चेन्नई से ही रखा गया था। पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि बुधवार सुबह जब तमिलनाडु ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.