समस्तीपुर, मार्च 16 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में पीड़ित यात्री बाघी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ब्रजनंदन कुमार ने कहा है कि वे अपने परिवार के साथ देवघर मुंडन कराने गये थे। वापसी के दौरान कोलकाता जयनगर एक्सप्रेस 13135 के एस 4 कोच में सफर कर रहे थे। इस दौरान हथीदह स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पहले अचानक दस नकाबपोश बदमाश कोच में घुस आये। सभी हथियार से लैश थे। बदमाशों ने उनकी बहन के सर व कान के पास पिस्टल के बट से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। इस दौरान अन्य बदमाशों ने चुप रहने की धमकी देते हुये सोने के जेवर, मोबाइल व नगदी सहित करीब पांच लाख की संपत्ति लूट ली। घटना को अंजाम देकर सभी बदमाश चेन पुलिंग कर उतर गये और आराम से चलते बने। पीड़ितों ने घटना की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.