समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- समस्तीपुर। जीआरपी थाना समस्तीपुर में बुधवार को एक महिला यात्री ने शिकायत दर्ज कराते हुये कहा कि अमृतसर कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस में उनके साथ पर्स और मोबाइल छिनतई की घटना हुयी है। खगड़िया की रहने वाली वर्षा जायसवाल ने आरोप लगाया है कि वह आम्रपाली एक्सप्रेस के ए 2 कोच में यात्रा कर रही थी। इसी दौरान एक युवक ने मौका पाकर उनका मोबाइल और पर्स छीन लिया और चलती ट्रेन से कूद कर भाग निकला। घटना के बाद जब ट्रेन जब समस्तीपुर स्टेशन पहुंची, तो उन्होंने रेल पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। यह भी पढ़ें- माड़ीपुर में युवक का मोबाइल झपटा यह भी पढ़ें- रांची जा रही वृद्धा से हैंडबैग छीनकर ट्रेन से कूदा बदमाश यह भी पढ़ें- बीपीएससी परीक्षा का एडमिट कार्ड चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...