प्रयागराज, अगस्त 4 -- प्रयागराज। हड़पसर एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पार कर रही थी। पीड़िता ने यात्रा पूरी करने के बाद जबलपुर पहुंचकर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन घटनास्थल प्रयागराज होने पर जीआरपी प्रयागराज को कैसे ट्रांसफर कर दिया गया है। जीआरपी को दी गई तहरीर के अनुसार असम के जोरहाट जिले की निवासी निकूमोनी बोरह अपने पति के साथ 21 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 15589 हड़पसर एक्सप्रेस के ए-4 कोच में सीट संख्या 43 और 47 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से जबलपुर जा रही थीं। यात्रा के दौरान वह सो गईं। सुबह करीब 4:05 बजे नींद खुलने पर देखा कि सीट पर रखा उनका पर्पल रंग का लेडीज पर्स गायब था। उस समय ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पार कर रही थी।...