मऊ, जुलाई 26 -- मऊ। कृषक एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। महिला को हृदय संबंधी परेशानी के साथ ऑक्सीजन स्तर गिरने की शिकायत थी। मऊ रेलवे स्टेशन पर रेलवे चिकित्सक डॉ. पुनीत राव और सीटीआई राम प्रवेश यादव ने तत्काल महिला को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को समय से उपचार मिलने के बाद काफी राहत मिल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...