बागपत, जुलाई 21 -- बागपत। सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। टटीरी रेलवे स्टेशन पर उसे ट्रेन से उतारकर सीपीआर दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। यात्री कहां का रहने वाला था इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। रविवार शाम जब पैसेंजर ट्रेन टटीरी रेलवे स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने आरपीएफ जवानों को सूचना दी कि कोच में एक व्यक्ति काफी देर से अचेत अवस्था में पड़ा है। आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे और उसे प्लेटफॉर्म पर ले आए। उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। रेलवे कर्मियों ने लगातार सीपीआर दिया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत भेजा गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताय...