जमशेदपुर, मार्च 13 -- ट्रेनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दूसरे स्टेशनों के रेल थाने में लगातार मामले दर्ज हो रहे हैं। इधर, टाटानगर रेल थाना से कदमा निवासी अंकुर चौहान की लैपटॉप चोरी के मामले को कार्रवाई के लिए डाल्टनगंज जीआरपी भेज दिया गया। यात्री ने तीन दिन पूर्व टाटानगर रेल थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया था। यात्री के अनुसार, कानपुर से टाटानगर आने के दौरान जम्मूतवी एक्सप्रेस से लैपटॉप चोरी हुई थी। जानकार बताते हैं कि, बिहार समेत अन्य स्टेशनों से आ रही ट्रेनों में चोरी के मामले अक्सर टाटानगर रेल थाना में दर्ज होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...