बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- बरौनी। बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नं. 04 पर मंगलवार को लगी मिथिला एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में चढ़ने के क्रम में गिरने से एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान समस्तीपुर निवासी 63 वर्षीय आनंद मोहन के रूप में हुई है। वे मिथिला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-4 के बर्थ नं. 60 व 57 पर अपनी पत्नी के साथ समस्तीपुर से रानीगंज के लिए सवार हुए थे। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...