बेगुसराय, जुलाई 9 -- बरौनी। बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर गुरुवार को हावड़ा रक्सौल स्पेशल ट्रेन में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से लगभग 60 वर्षीय बृद्ध की प्लेटफार्म व लाइन के बीच गिर जाने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बेतिया निवासी मो. अलीम के रुप में हुई है। जानकारी के मुताविक मृतक अपने परिजनों के साथ हावड़ा से बेतिया जा रहा था। बरौनी जंक्शन पर ट्रेन रुकने पर प्लेटफार्म पर कुछ सामान लेने के लिए उतरा। इसी दौरान ट्रेन खुल गई। और चलती ट्रेन में चढ़ने के क्रम में उक्त घटना घटित हुई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ट्रेनों की आने की सूचना प्रसारण में कोताही बरत रहे हैं कर्मी यह भी पढ़ें- बिहार के गयाजी में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, दो लोग जिंदा जल गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...