प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला यात्री की जान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता से बच गई। यह घटना मंगलवार दोपहर गाड़ी संख्या 12987 अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान हुई। आरपीएफ पोस्ट प्रयागराज के निरीक्षक अमित कुमार मीणा मंगलवार दोपहर प्रयागराज जंक्शन पर गश्त कर रहे थे। करीब 12:15 बजे अजमेर सुपरफास्ट के कोच संख्या एस-5 में चढ़ते वक्त एक महिला यात्री असंतुलित होकर गिरने लगी। यह देख आरपीएफ निरीक्षण ने दौड़ लगाई और महिला को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया। उनकी सूझबूझ से महिला की जान बच गई। बचाई गई महिला यात्री की पहचान फौजिया बानो पुत्री गुलाम मोहम्मद निवासी जसरा, थाना घूरपुर के रूप में हुई है। वह प्रयागराज से अजमेर जा रही थीं। घटना के बाद ...