गढ़वा, मार्च 6 -- गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की अलसुबह सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान मां-बेटी गिरकर घायल हो गईं। घायलों में मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव निवासी 45 वर्षीया रेणु देवी, पति शंभू राम और उनकी 17 वर्षीया पुत्री सुमन कुमारी शामिल हैं। बताया गया कि रेणु अपने परिजन के साथ रांची जाने के लिए मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पहुंची थीं।उसी दौरान सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस स्टेशन से खुल गई। ट्रेन पर सवार होने के क्रम में रेणु और उनकी पुत्री सुमन संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.