देवघर, मार्च 29 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक अहम प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने की खतरनाक प्रवृत्ति पर गंभीर चिंता जताई है। रेलवे ने स्पष्ट किया कि ट्रेन के प्लेटफॉर्म छोड़ने के दौरान का समय सबसे अधिक जोखिम भरा होता है और इस दौरान जल्दबाजी में लिया गया एक गलत कदम जानलेवा साबित हो सकता है। रेलवे के अनुसार प्लेटफॉर्म को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्री सुरक्षित रूप से तभी चढ़-उतर सकें, जब ट्रेन पूरी तरह से रुकी हो। लेकिन कई यात्री समय बचाने के प्रयास में चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करते हैं, जो भौतिक रूप से बेहद जोखिम भरा होता है। भारी-भरकम ट्रेन की गति और प्लेटफॉर्म व पटरियों के बीच की संकरी खाई के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता, जिससे जरा सी चूक गंभीर दुर्घटना में बद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.