बहराइच, सितम्बर 1 -- बहराइच, संवाददाता। मटेरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक युवक अचानक हादसे का शिकार होते-होते बच गया। युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरते-गिरते बचा। घटना देख मौके पर मौजूद यात्रियों और अन्य लोगों की सांसें थम गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन के चलने के दौरान युवक उसमें चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म के किनारे खतरनाक स्थिति में पहुंच गया। गनीमत रही कि समय रहते वह संभल गया। गंभीर रूप से घायल तो हो गया, लेकिन उसकी जान बच गई। उधर कुछ लोगों ने घटना के समय की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...