आगरा, अप्रैल 20 -- गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन चढ़ते यात्री का हाथ फिसलने से लाइन पर नीचे गिर गया। तभी जीआरपी कर्मियों की नजर पड़ गई। दौड़कर जीआरपी कर्मियों ने यात्री को खींचकर प्लेटफार्म पर ले लिया। दम्पत्ति ने जीआरपी का आभार जताया गया। रविवार को जीआरपी चौकी गंजडुंडवारा पर तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार एवं कांस्टेबल शिवम कुमार प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर थे। ट्रेन कासगंज-कानपुर-अनवरगंज एक्सप्रेस से कासगंज निवासी व्यक्ति अजय कुमार उम्र करीब 33 वर्ष अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे। रेलवे स्टेशन गंजडुंडवारा पर अजय कुमार पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरे। यह भी पढ़ें- ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलकर गिरने से वृद्ध की मौत इस दौरान ट्रेन चलने लगी। इस पर अजय चलती ट्रेन में चढ़ने लगे। असंतुलित होकर अजय का हाथ ट...