चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, जनरल कोच में बच्ची का जन्म
रामपुर, जून 4 -- रामपुर। बिहार से अमृतसर जा रही सरयू-यमुना एक्सप्रेस के जनरल कोच में गुरुवार तड़के एक सात माह की गर्भवती महिला का चलती ट्रेन में सुरक्षित प्रसव कराया गया। ट्रेन के रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने मुस्तैदी दिखाते हुए जच्चा-बच्चा को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार मां और नवजात बच्ची दोनों की स्थिति सामान्य है।
ट्रेन में प्रसव बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अम्मासहीन निवासी मंजीत साहनी अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी पिंकी के साथ सरयू-यमुना एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे थे। गुरुवार तड़के ट्रेन जब बरेली रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी, तब पिंकी को अचानक तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
अपात स्थिति सह-यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों के सहयोग से कोच क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.