प्रयागराज, फरवरी 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। साकेत एक्सप्रेस में एक गर्भवती महिला को चाकू से हमला कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने जीआरपी थाना प्रयागराज में दो महिला व दो पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। रानीगंज प्रतापगढ़ निवासी हमीद की तहरीर के मुताबिक, 21 फरवरी को गर्भवती पत्नी आसमा व दो साल के बेटे रिजवान के साथ मुंबई से प्रयागराज लौट रहा था। ट्रेन में सीट नहीं मिलने से गैलरी में बैठे थे। भुसावल-जबलपुर के बीच एक महिला से आसमा की कहासुनी हो गई। आरोप है कि दो महिलाओं व दो पुरुषों ने एकजुट होकर पहले आसमा की पिटाई की, फिर चाकू से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। ट्रेन में अन्य यात्रियों के बीच बचाव से किसी तरह आसमा की जान बच सकी। परिजनों ने घायल आसमा को प्रयागराज में अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी ने मामला दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.