चलती ट्रेन में कैंसर मरीज की मौत, 12 घंटे तक शव के साथ सफर करते रहे यात्री, मचा हड़कंप!
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- मुंबई से हावड़ा जा रही गीतांजलि एक्सप्रेस से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। गीतांजलि एक्सप्रेस में शनिवार, 24 अक्टूबर को 45 साल के कैंसर मरीज की मौत हो गई। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे अधिकारियों को सुबह ही उनकी मौत की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद शव करीब 12 घंटे तक ट्रेन में ही पड़ा रहा। इस दौरान यात्रियों को शव के साथ सफर करना पड़ा।12 घंटे तक शव के साथ सफर करते रहे यात्री मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के भाटपारा निवासी बिनोद पासवान के रूप में हुई है। वह मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल से कैंसर का इलाज कराकर घर लौट रहे थे। घटना के समय ट्रेन पहले से ही करीब 12 घंटे की देरी से चल रही थी। आखिरकार, शनिवार रात झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बिनोद पासवान के शव को ट्रेन से उतारा गया। यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.