वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी। आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन वीकली एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक का दोनों पैर कट गए। घटना रविवार सुबह काशी स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-3 पर हुई। आदमपुर थाना क्षेत्र के जलालीपुरा निवासी 21 वर्षीय अब्दुल काशी स्टेशन से धीमी गति से गुजर रही ट्रेन पर सवार होने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर गिर गया। जीआरपी चौकी प्रभारी श्रीकांत ने घायल युवक को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.