चंदौली, दिसम्बर 2 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू से पटना रेलखंड पर जमानिया स्टेशन पर मंगलवार को एक छात्रा चलती ट्रेन की सामने कूद गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा का शव ट्रेन के इंजन में फंसकर करीब छह किमी दूर धीना के पास बहोरा चंदेल हाल्ट पर पहुंच गया। वहां किनारे शव देखकर ग्रामीणों ने धीना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाजीपुर जिले के जमानिया स्टेशन से गुजर रही अप पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस के सामने जमानिया क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा कूद गई। ट्रेन इतनी तेज रफ्तार में आ रही थी कि छात्रा इंजन का शव इंजन में फंसकर करीब छह किमी घसीटते हुए चंदेल बहोरा हाल्ट के पास पहुंच गई। वहां किसी तरह उसका शव ट्रेन के झटके से अलग होकर हाल्ट के 715/29 खंभे के पास किनारे लग गया।...