चलती ट्रेन के गेट पर रील बनाने में महिला पर 2000 रुपये जुर्माना
मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर चलती पैसेंजर ट्रेन के गेट पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाने वाली महिला पर रेल पुलिस ने 2000 रुपये जुर्माना लगाया है। रेल एसपी बीना कुमारी के मुताबिक मामला 5 जून का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला ट्रेन के गेट पर लटककर स्टंट कर रही थी। वीडियो संज्ञान में आते ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि वीडियो मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रूट की पैसेंजर ट्रेन में बनाया गया था। सोशल मीडिया हैंडल की जांच के बाद वायरल महिला की पहचान वैशाली के सहदेई बुजुर्ग थाना के दुबहा निवासी अनिल पासवान की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई।रेल थाना हाजीपुर ने पिंकी देवी को 9 जून को हाजीपुर रेल थाना में उपस्थित होने का नोटिस भेजा था। नोटिस मिलने पर महिला थाने पहुंची और अपना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.