चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा युवक, दरोगा ने बचाई जान
कानपुर, जून 23 -- कानपुर। सेंट्रल स्टेशन से हावड़ा की ओर जा रही 12382 पूर्वा एक्सप्रेस के चलते ही एक युवक ट्रेन से उतरने लगा। स्पीड अधिक होने से युवक का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। पास खड़े आरपीएफ दरोगा अनिल कुमार की निगाह पड़ी तो उसने बिना देर किए युवक का हाथ पकड़कर प्लेटफार्म पर खींच लिया। दरोगा ने सतर्कता दिखाते हुए सिर्फ 12 सेकेंड में युवक को खींचकर बाहर कर लिया। मूलरूप से मधुबनी, बिहार निवासी एन प्रसाद लालगंज, रायबरेली से घर लौटने को सेंट्रल स्टेशन आया था। यह वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एन प्रसाद ट्रेन में गलत कोच में चढ़ गया था, जैसे ही इसका अहसास उसे हुआ तो वह दूसरे कोच में जाने के लिए उतरने लगा। इस दौरान ट्रेन ने गत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.