चलती गाड़ी में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा
भदोही, जून 27 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लालानगर टोलप्लाजा के समीप शुक्रवार को एक चलती चार पहिया वाहन में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि वाहन में रखा नकदी एवं जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। सूबे के कानपुर की गाड़ी गाजीपुर से कानपुर जा रही थी। वाहन को विजय कुमार शर्मा (50 वर्ष) पुत्र स्व. बादशाह शर्मा, निवासी बर्रा-7, थाना बर्रा, कानपुर चला रहे थे। लालानगर टोलप्लाजा पार करने के बाद चालक वाहन खड़ा कर पानी लेने गया था। इसी दौरान अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। वाहन में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में रखा लगभग 20 से 21 हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.