गाज़ियाबाद, दिसम्बर 16 -- मोदीनगर,संवाददाता। मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर गांव भोजपुर स्थित अंडरपास के नीचे एक कैंटर चालक की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। चालक का शव गाड़ी के पास नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हापुड़ के गांव बदनौली निवासी 48 वर्षीय नीरज कुमार कैंटर चलाकर परिवार का लालन पालन करते थे। मंगलवार सुबह वह गाजियाबाद से मोदीनगर पहुंचे। जब वह मोदीनगर राज चौपले पर पहुंचे तो उन्होंने अपने परिजनों को फोन करके बताया कि सीने में तेज दर्द हो रहा है। इसके बाद भी वह गाड़ी चलाते रहे और मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर गांव भोजपुर स्थित एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जैसे वह गाड़ी से नीचे उतरे तो अचानक गिर गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने उन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.