चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुआ वकील, HC ने लगाया 1 लाख रुपए का जुर्माना
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने एक वकील पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। दरअसल यह वकील चलती कार से वर्चुअल सुनवाई के माध्यय से हाई कोर्ट में शामिल हुआ। हाई कोर्ट ने कहा कि वर्चुअल सुनवाई की सुविधा के लिए अदालत की मर्यादा से समझौता नहीं किया जा सकता और न ही इससे न्यायिक कार्यवाही में कोई बाधा आनी चाहिए। जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की पीठ ने कहा कि जब अदालत को एक दिन में 70 से ज्यादा मामलों की सुनवाई करनी होती है तो सुनवाई के दौरान बैकग्राउंड में होने वाला शोर व हलचल बाधा डालता है। इतना ही नहीं मामलों की सुनवाई करने की अदालत की क्षमता पर असर पड़ता है। पीठ ने कहा कि हालांकि यह कोर्ट वर्चुअल सुनवाई से मिलने वाली सुविधा की सराहना करता है, लेकिन ऐसी सुविधा अदालत की मर्यादा की कीमत पर नहीं मिलनी चाहिए और न ही इससे न्यायिक कार्यवाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.