जामताड़ा, जनवरी 16 -- फतेहपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत जामजोड़ी के भुडीसमोल स्थित मुरगा पोखर के समीप गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे एक चलती स्वीफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार अंधारों गांव निवासी गणेश गोप तथा चालक विश्वजीत गोप एवं एक बच्चा सवार थे। सभी लोग सुरक्षित है। आग लगने वाली चारपहिया वाहन का पंजीकरण संख्या जेएच-10 पीएम 5980 बताया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमर सिंह तोपेए के साथ एएसआई जयदेव मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कार में आग लगने के कारणों का प्रारंभिक तौर पर स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस घटना में कार को भारी क्षति पहुंची है। फतेहपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में एसडीपीओ मनोज कुमार महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.