रांची, जून 24 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुनदाग टोल प्लाजा के समीप बुधवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक मुकेश सहाय ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और उसमें सवार सभी परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद कार से आग की लपटें निकलने लगीं। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। जानकारी के अनुसार हजारीबाग रोड स्थित कांग्रेस ऑफिस क्षेत्र निवासी मुकेश सहाय अपने परिजनों के साथ कार से रांची आ रहे थे। चुटुपालू से आगे बढ़ने पर उन्हें इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत वाहन को टोल प्लाजा के समीप रोककर सभी को बाहर निकाला। इसी दौरान कार में आग भड़क उठी। सूचना मिलने पर ओरमांझी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके प...