मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- बोचहां। न्यू मार्केट बोचहां में शुक्रवार की शाम जाम में फंसी कार में आग लग गई। कार से धुआं उठता देख ऑटो चालक ने कार चालक को आवाज दी। उसके बाद चालक ने कार रोकी। कार सवार चारों लोग उतरकर बाहर निकले। स्थानीय दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाते हुए अग्निशमन उपकरण और पानी की मदद से आग पर काबू पाया। कार में सवार रामबाबू ने बताया कि वे बेनीबाद थाने के पिरोछा के निवासी हैं। वे समस्तीपुर किसी काम से गए थे और लौटते वक्त मुजफ्फरपुर के एक व्यक्ति को छोड़ने जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.