सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- जनता रोड पर बरौली और झिंझोली के बीच शुक्रवार देर शाम सड़क पर दौड़ती कार में आग लग गई। कार चालक ने गाड़ी रोककर कूदकर जान बचाई। चालक कार लेकर ग्राम बरोली से सहारनपुर लौट रहा था। शाम करीब सात बजे यह घटना घटी। जलती कार को देखकर चालक ने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई जबकि कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। सड़क पर जलती कार को देखकर लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने बताया कि शेखपुरा कदीम निवासी युवक अपनी कार से बरौली से वापस सहारनपुर लौट रहा था। देर शाम करीब सात बजे अचानक कार के इंजन की तरफ से धुआं उठता दिखाई दिया, जब तक वह कार रोक कर नीचे उतरा गाड़ी से लपटे उठने लगी। कार में आग लगी देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने मिट्टी आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.