सोनभद्र, जनवरी 23 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के कांटा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह एक चलती कार में आग लग गई। चालक ने कार रोककर उसमें से कूदकर अपनी जान बचाई। कार जयंत की ओर जा रही थी। बैढ़न थाना क्षेत्र के ढोटी गांव निवासी एक व्यक्ति को मोरवा रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद चालक घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क उठी। चालक ने फौरन गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और बाहर निकल आया। अगर वह अंदर होता, तो हादसा और भयानक हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दौड़कर आए, लेकिन तब तक कार में कुछ नहीं बचा था। सूचना मिलते ही मोरवा थाने की टीम मौके पर पहुंची। आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएचओ मोरवा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्...