तिरुवनंतपुरम, अक्टूबर 27 -- केरलम बाल अधिकार आयोग ने तिरुवनंतपुरम के कझक्कूटम में बेटे को गोद में बिठाकर तेज रफ्तार कार का स्टीयरिंग संभालने देने के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ मंगलावर को मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, कार की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि केरलम राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मीडिया में आई खबरों के आधार पर मामले का संज्ञान लिया और घटना के संबंध में जिला पुलिस प्रमुख तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) से रिपोर्ट तलब की।तीन-चार साल का बच्चा आयोग के मुताबिक सामने आई तस्वीरों में करीब तीन से चार साल का बच्चा चालक की सीट पर अपने पिता की गोद में बैठा दिखाई दे रहा है। बच्चा कझक्कूटम हवाई अड्डे की सड़क पर चलती कार में स्टीयरिंग पकड़े हुए था। बताया जा रहा है कि यह घटना एक फ्लाईओवर पर ह...