नोएडा, फरवरी 3 -- नोएडा। भगवती गॉर्डन के पास मंगलवार शाम को चलती कार में आग लग गई। धुआं निकलता देख चालक तुरंत नीचे उतर आया। जिस समय हादसा हुआ, चालक कार से गौर सिटी की तरफ जा रहा था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग और स्थानीय थाने की पुलिस को दी। दमकल की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है। घटना में कार के अंदर रखे कई अहम दस्तावेज भी जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.