नोएडा, दिसम्बर 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-16 ट्रैफिक सिग्नल के पास मंगलवार शाम करीब सात बजे चलती कार में आग लग गई। कार से धुआं निकलता देखकर चालक ने कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-16 ट्रैफिक सिग्नल के पास कार में आग लगने की सूचना मिली। जिस समय हादसा हुआ कार सेक्टर-18 से सेक्टर-16 की ओर जा रही थी। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने टायर फटने की आवाज भी सुनी है। घटनास्थल के चारों तरफ भीड़ जमा हो गई। मंगलवार का दिन होने के कारण सड़क पर यातायात का भारी दबाव था। ऐसे में दस मिनट के अंदर ही लंबा जाम लग गया। स्थानीय थाने की पुलिस और यातायात कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे करवाकर यातायात पुलिसक...