बहराइच, मई 2 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के पुलिस लाइन के साइबर क्राइम थाने व पुलिस अस्पताल के मध्य एक कार आग का गोला बन गई। इससे अफरातफरी मच गई। हालांकि कार से जैसे धुआं निकलने लगा वैसे की कार चालक और दूसरे सवार ने कार किनारे खड़ी करके उससे कूद चुके थे। आग ने विकराल रूप ले लिया। कार पूरी तरह आग के शोलो से घिर गई। लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक कार जल कर नष्ट हो गई। दहशत से यातायात ठप हो गया। आग पर काबू पाए जाने पर यातायात बहाल हो सका। यह भी पढ़ें- ग्राम विकास अधिकारी की कार में लगी आग, जलकर राख देहात कोतवाली के सिविल लाइन निवासी राकेश कुमार वर्मा श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लाक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। रोजाना की तरह वह सुबह नौ बजे अपनी सीएनजी कार से इकौना जाने को निकले थे। जैसे ही वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.