बाराबंकी, जून 6 -- मसौली, (बाराबंकी)संवाददाता। बाराबंकी-रामनगर हाईवे पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार से जा रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना टीआर भट्टा के पास की है। गनीमत रही कि कार में सवार पांचों लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।कार में आग लगने का कारण बलरामपुर से लखनऊ जा रही एक कार जैसे ही टीआर भट्टा के पास पहुंची, कार के अंदर से कुछ जलने की दुर्गंध आने लगी। चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोककर बोनट खोला। इसी दौरान इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की चपेट में आ गई।सुरक्षित स्थान पर पहुंचना कार में सवार प्रियंका सिंह, विराज सिंह, दीपक, राधिका और चालक किसी तरह बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहु...