लखीमपुरखीरी, मई 16 -- नगर में दुधवा रोड पर चलती कार में स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में चार लड़कियां बिना नंबर प्लेट वाली कार की दोनों तरफ की खिड़कियों पर बैठकर स्टंट करती दिखाई दे रही हैं। सड़क पर इस तरह का स्टंट करते हुए कार की खिड़की पर बैठना खुद व अन्य लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पलिया का है। पर हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में एक कार तेज रफ्तार से सड़क पर चल रही थी और उसमें सवार लड़कियां दोनों ओर की खिड़कियों पर बैठी हुई थीं। यह भी पढ़ें- एक बाइक पर सवार पांच लोग, फोटो वायरल जिसका एक बाइक सवार में वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे यातायात नियमों का उल्लंघन बताते हुए ...