चलती कार पर गिरी पीपल की डाल, बाल-बाल बचा सवार
बस्ती, जून 29 -- बस्ती, वरिष्ठ संवाददाता। कलवारी थानाक्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जिभियांव गन्ना क्रय केंद्र-बी के सामने सड़क किनारे मौजूद विशालकाय पीपल के पेड़ की मोटी डाल वहां से गुजर रही वैगनआर कार पर गिर गई। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार सवार सेल्समैन बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीपल का पेड़ 100 साल से ज्यादा पुराना है। उसके नीचे लोग अक्सर आराम करने के लिए रुक जाया करते हैं। एक सीमेंट कंपनी का सेल्स मैनेजर विकास राही अपनी कार से कुदरहा, लालगंज और महादेवा क्षेत्र के व्यावसायिक दौरे पर निकले थे। जैसे ही वह कलवारी थानाक्षेत्र के छरदही गांव के पास स्थित गन्ना क्रय केंद्र के समीप पहुंचे, सड़क किनारे खड़े विशालकाय पीपल के पेड़ की मोटी डाल सीधे उनकी कार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.