गाजीपुर, अप्रैल 11 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र स्थित मखदुमपुर बाजार में एक सड़क दुर्घटना में एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को पीछे से टक्कर मार दी। घायल चालक को निजी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब बहरियाबाद की तरफ से आ रही एक कार ने सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली कार के चालक को सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे मखदुमपुर बाजार के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने वाली कार सुषमा यादव पत्नी रवि यादव, निवासी मुबारकपुर, पोस्ट कनेरी के नाम पंजीकृत है, जिसे बेगूसराय, बिहार निवासी रवीश पुत्र सुमिरन राय चला रहा था। वही...