रुद्रपुर, फरवरी 21 -- किच्छा। एनएच- 74 रुद्रपुर रोड पर चलती कार के बोनट में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार समय रहते बाहर आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। शुक्रवार रात लगभग 11 बजे रुद्रपुर रोड पर प्रेमदीप मैरिज हॉल के पास एक कार के बोनट में आग लग गई। खतरा भांपते हुए कार सवार करन और आकाश बाहर निकाल आए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.