मुंगेर, जून 21 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बांक काली स्थान रोड स्थित टाटा मोटर्स शोरूम के समीप रविवार को एक चलती सेंट्रो कार के इंजन में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार मां-बेटे ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और गाड़ी रोककर बाहर निकल गए, जिससे दोनों की जान बाल-बाल बच गई। हालांकि, उनकी आंखों के सामने ही कार धू-धू कर जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, संदलपुर निवासी परिमल कुमार अपनी मां के साथ सेंट्रो कार से बांक की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार टा टा मोटर्स शोरूम से कुछ आगे बढ़ी, अचानक इंजन से तेज धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपते हुए परिमल ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और मां को लेकर सुरक्षित बाहर आ गए。

आग लगने का कारण ​ दोनों के बाहर निकलते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। बीच सड़क पर कार को आग का गोला बना देख आसपास के क्षेत...